+91 7881133302 info@divineworldmission.com Lucknow, UP
Divine World Mission
Guruji

About Divine World Mission

Divine World Mission
अहं ब्रह्मास्मि : अद्वैत की अनंत यात्रा

“तुझ में राम, मुझ में राम,
सब में राम समाया,
सबसे कर लो प्रेम जगत में
कोई नहीं पराया है…”

हमारी प्रेरणा

जहाँ साधना गुरु-कृपा से चेतना का उत्सव बन जाती है और साधक को हर हाल में आनंद का अनुभव होता है।

संस्थापक संदेश – डॉ. ज्ञान प्रकाश शाही जी

“सच्ची साधना आत्मा का उपचार है, शरीर केवल माध्यम है।”

Know More

गुरु-परंपरा का आलोक

Divine World Mission महावतार बाबाजी, भगवान नित्यानंद बाबा और पूज्य स्वामी जी महाराज की दिव्य कृपा-परंपरा से अनुप्राणित है।

यह वही शाश्वत परंपरा है जो आज भी पूज्य गुरुजी के माध्यम से असंख्य साधकों के जीवन में चेतना, संतुलन और करुणा का प्रकाश निरंतर प्रवाहित कर रही है।

“गुरु केवल व्यक्ति नहीं, चेतना का जाग्रत प्रवाह हैं।”
महावतार बाबाजी
भगवान नित्यानंद बाबा
पूज्य स्वामी जी महाराज

गुरु-कृपा का पथ

Divine World Mission की स्थापना पूज्य गुरुदेव डॉ. ज्ञान प्रकाश शाही जी के पावन सान्निध्य में 2 जून 2017 को हुई।

पूज्य गुरुजी आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और प्राचीन आध्यात्मिक साधना-परंपराओं के दुर्लभ और सजीव समन्वय के प्रतीक हैं।

उनके मार्गदर्शन में साधना कोई रहस्य नहीं रह जाती, बल्कि एक जीवंत, अनुभवात्मक प्रक्रिया बन जाती है...
जहाँ गुरु साधक की चेतना में प्रवाहित एक सजीव, करुण और मार्गदर्शक उपस्थिति बन जाते हैं...
गुरु-कृपा का मार्ग जानें →
संजीवनी साधना
विशिष्ट अद्वैत साधनाएं
पीतांबरा शक्ति साधनाएं

जीवंत अद्वैत : अनुभूत दर्शन

Divine World Mission अत्यंत उत्कृष्ट श्रेणी की आध्यात्मिक संस्था है... यह अद्वैत चेतना की एक जीवित, प्रवहमान यात्रा है...

जहाँ आत्मा अपने मूल सत्य को पहचानती है और हर जीवित प्राणी में उसी परमात्मा की उपस्थिति का साक्षात्कार करती है।

यहाँ साधना केवल अभ्यास, क्रिया और दीक्षा के साथ हर हाल में आनंद, समरसता और जागरूक जीवन जीने की कला बन जाती है।

यह वह पथ है जहाँ जीवन के नाना प्रकार के बोझ धीरे–धीरे हल्के होने लगते हैं और अस्तित्व स्वयं चेतना के उत्सव में रूपांतरित हो जाता है...
अहं ब्रह्मास्मि

हर हाल में आनंद : चेतना की अवस्था

आनंद

Divine World Mission यह बोध कराता है कि आनंद परिस्थितियों से उपजा भाव नहीं है... आनंद चेतना की अवस्था है।

जब साधक “अहं ब्रह्मास्मि” के बोध में स्थित होता है, तो भय, असंतोष और अभाव अपने आप शिथिल होने लगते हैं... दृष्टि बदलते ही जीवन का भार हल्का हो जाता है...

यहाँ साधना का लक्ष्य हर स्थिति में आनंद, संतुलन और स्वीकार के साथ जीना है... यही सच्चा आत्मबोध है और यही मुक्त, जागरूक जीवन का द्वार है...

संजीवनी साधना : विज्ञान और अध्यात्म का संगम

Divine World Mission की साधना परंपरा का केंद्र है संजीवनी साधना... यह विद्या एक प्राचीन, अनुभवजन्य और प्रभावशाली चेतना-विज्ञान है जो जीवनदायिनी ऊर्जा (Life Force Energy) को जागृत और प्रवाहित करती है...

यह साधना शरीर, मन और चेतना तीनों स्तरों पर कार्य करते हुए शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को सुदृढ़ करती है और साधक को आत्मिक जागृति की दिशा में एक सहज, सुरक्षित और वैज्ञानिक मार्ग प्रदान करती है।

संजीवनी साधना हर उस साधक के लिए है जो साधना को केवल अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन को भीतर से रूपांतरित करने की प्रक्रिया के रूप में देखता है...
शारीरिक स्वास्थ्य

ऊर्जा प्रवाह के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता और जीवन-शक्ति का सुदृढ़ीकरण

मानसिक शांति व संतुलन

तनाव, भय और अस्थिरता से मुक्ति और अंतर्मन की शांति

आध्यात्मिक विकास

स्व-चेतना का विस्तार और अद्वैत बोध की अनुभूति

साधना पथ : चेतना की क्रमिक यात्रा

Divine World Mission में साधना कोई आकस्मिक अनुभव नहीं है बल्कि गुरु-कृपा में चलने वाली एक क्रमिक, सुरक्षित और स्वाभाविक यात्रा है जो साधक को भीतर से स्थिरता और आनंद की ओर ले जाती है।

यहाँ साधक को बिना किसी आर्थिक बोझ, बिना आध्यात्मिक भय और बिना जल्दबाज़ी उस पथ पर आगे बढ़ाया जाता है जहाँ उसकी चेतना स्थूल से सूक्ष्म की ओर और सूक्ष्म से अद्वैत बोध की ओर स्वाभाविक रूप से विकसित होती है।

Divine World Mission का साधना पथ अनुभव पर आधारित, गुरु-निर्देशित और पूर्णतः सुरक्षित है... जहाँ प्रत्येक साधना साधक की आंतरिक पात्रता, स्थिरता और ग्रहणशीलता के अनुसार अपने समय पर गुरु-कृपा से स्वयं प्रकट होती है...
01
स्थूल से सूक्ष्म की ओर

शरीर–मन की शुद्धि और संतुलन

02
अनुभव आधारित साधना

गुरु निर्देशित व्यावहारिक मार्ग

03
अद्वैत की ओर विकास

चेतना का स्वाभाविक विस्तार

04
नियमित ध्यान साधना

हर प्राणी में ईश्वर दर्शन

हमारा उद्देश्य

हमारा उद्देश्य सरल, स्पष्ट और गहन है...

हर मन में शांति,
हर हृदय में प्रकाश
और हर जीवन में आत्मबोध

हम मानते हैं कि प्रत्येक साधक के भीतर एक दिव्य ज्योति विद्यमान है... उसे जागृत करना ही सच्ची साधना है और वही जीवन का वास्तविक रूपांतरण है...

✨ अहम् ब्रह्मास्मि 🙏 वसुदेव कुटुंबकम् 🪔 हर प्राणी में ईश्वर दर्शन

हमारी विशेषताएँ

हमारी विशेषताएँ एक चेतन परिवार की अभिव्यक्ति हैं—

सभी साधनाएँ पूर्णतः
निःशुल्क और निस्वार्थ भाव से

गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित
अनुभवजन्य साधना

ध्यान, ऊर्जा-विज्ञान,
हीलिंग और सेवा का समन्वय

साधक को
प्रत्यक्ष अनुभूति

सेवा, साधना और समर्पण का
त्रिवेणी प्रवाह

साधक – मिशन परिवार का
जीवंत अंग

यहाँ साधक केवल सहभागी नहीं होता है— वह Divine World Mission परिवार का एक जीवंत अंग बन जाता है।

Levels of Sadhana

साधना का क्रमिक और गुरु निर्देशित मार्ग

मूल साधना परंपरा

12 प्रमुख चरण • आवासीय एवं गैर आवासीय

देखें →

विशिष्ट साधनाएं

15 विशेष आध्यात्मिक साधनाएं

देखें →

बाल संस्कारशाला

व्यक्तित्व और ब्रेन एक्टिवेशन

देखें →

गर्भ संस्कार शाला

पूर्व से उत्तर गर्भ संस्कार

देखें →

मूल साधना परंपरा

  • अध्यात्म विज्ञान – 1 दिन
  • बेसिक संजीवनी कोर्स – 3 दिन
  • दुर्गा सप्तशती – 1 दिन
  • एडवांस संजीवनी – 3 दिन आवासीय
  • खड़गमाला – 3 दिन आवासीय
  • सायुज्य – 2 दिन आवासीय
  • दस महाविद्या – 3 दिन आवासीय
  • ब्रह्म विद्या – 3 दिन आवासीय
  • स्वर विज्ञान – 3 दिन आवासीय
  • श्री विद्या बेसिक – 3 दिन आवासीय
  • श्री विद्या एडवांस – 3 दिन आवासीय
  • श्री रुद्रम – 3 दिन आवासीय

विशिष्ट साधनाएं

  • रुद्राभिषेक साधना
  • पितृअसेंशन साधना
  • महालक्ष्मी साधना
  • मां सरस्वती साधना
  • ग्रहण काल ध्यान
  • मंडला हीलिंग
  • शतचंडी साधना
  • पास्ट लाइफ रिग्रेशन
  • टेलीपैथी

बाल संस्कारशाला

  • व्यक्तित्व निर्माण – 1 दिन
  • एडवांस – 2 दिन

गर्भ संस्कार शाला

  • बीज संस्कार
  • आरोहण संस्कार
  • पुष्टि संस्कार
  • अवतरण संस्कार
जानकारी हेतु संपर्क करें →

आइए… इस यात्रा में कदम रखें

यदि आप शांति की खोज में हैं,
भीतर की ऊर्जा को जागृत करना चाहते हैं,
और साधना को जीवन बनाना चाहते हैं
तो Divine World Mission आपको इस यात्रा में आमंत्रित करता है।

यह चेतना की यात्रा है जहाँ साधना, सेवा और समर्पण स्वाभाविक रूप से जीवन का अंग बन जाते हैं।

यात्रा आरंभ करें →