+91 7881133302 info@divineworldmission.com Lucknow, UP
Divine World Mission
Home › About Us

About Divine World Mission

“साधना तभी पूर्ण होती है जब वह आत्मा को उसके स्रोत से जोड़ दे”
प्रेरणा

हमारी प्रेरणा

Divine World Mission की प्रेरणा उस शाश्वत चेतना से आती है, जो समस्त सृष्टि में जीवन, करुणा और संतुलन के रूप में निरंतर स्पंदित होती रहती है...

माँ पीतांबरा एवं शिव-शिवा के दिव्य आशीर्वाद से अनुप्राणित पूज्य गुरुदेव का जीवन-दर्शन हमें यह बोध कराता है कि साधना किसी विशेष समय या स्थान तक सीमित क्रिया नहीं बल्कि जागरूक, सजग और उत्तरदायी जीवन जीने की कला है... यही दृष्टि इस मिशन की चेतना का मूल स्रोत है।

लक्ष्य

हमारा उद्देश्य

“सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः”

वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के साथ हमारा उद्देश्य आत्म-अनुभूति के मार्ग को सरल और सुलभ बनाना है ताकि प्रत्येक साधक साधना, सेवा और स्वाध्याय के माध्यम से अपने भीतर स्थित दिव्य स्वरूप को पहचान सके और जीवन को अर्थ, संतुलन और करुणा से भर सके।

मार्गदर्शन

संस्थापक एवं मार्गदर्शन

डिवाइन वर्ल्ड मिशन की स्थापना परम् पूज्य डॉ. ज्ञान प्रकाश शाही जी के मार्गदर्शन में हुई।

एक प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे ध्यान, साधना और अद्वैत दर्शन के अनुभवी साधक हैं..

माँ पीतांबरा एवं शिव-शिवा की अनुकम्पा तथा पूज्य गुरु-मंडल — महावतार बाबाजी, भगवान नित्यानंद बाबा जी और स्वामी जी महाराज जी की कृपा से प्राप्त आध्यात्मिक दृष्टि उनके मार्गदर्शन का आधार है...

“ईश्वर के अतिरिक्त कोई चमत्कार नहीं है, पर साधना स्वयं जीवन का सबसे बड़ा चमत्कार है।”
मार्ग

हमारी साधना

Divine World Mission की साधनाएँ विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय पर आधारित हैं...

संजीवनी साधना एक सरल, प्रभावशाली और अनुभवजन्य पद्धति है जो शरीर, मन और चेतना तीनों स्तरों पर संतुलन और जागरण का कार्य करती है...

यहाँ साधना निःशुल्क, निस्वार्थ और पूर्णतः अनुभव-आधारित है।

हमारा दर्शन

हम अद्वैत वेदांत के उस सनातन सत्य में विश्वास करते हैं— “अहं ब्रह्मास्मि।”

आत्मा और परमात्मा कोई भिन्न सत्ता नहीं बल्कि एक ही चेतना के दो आयाम हैं।

हमारी विशिष्टताएं

यहाँ कोई व्यावसायिक लेन-देन नहीं, बल्कि चेतना का आदान-प्रदान होता है...

ध्यान-सत्र, साधना शिविर, गुरु-शिष्य संवाद और सेवा-प्रकल्प सभी साधक को भीतर के सत्य से जोड़ते हैं।

हमारा संकल्प

हर हृदय में प्रकाश,
हर जीवन में शांति,
हर आत्मा में जागरण।

“मुझ में राम, तुझ में राम,
सब में राम समाया है—
सबसे कर लो प्रेम जगत में,
कोई नहीं पराया है।”

आइये... इस यात्रा में कदम रखें

यदि आप सत्य की खोज में हैं,
यदि आप साधना को जीवन बनाना चाहते हैं तो Divine World Mission आपके लिए है।

संपर्क करें →

हमारी साधना प्रक्रिया

01
श्रद्धा

गुरु पर विश्वास और आत्म-समर्पण

02
साधना

नियमित ध्यान और अभ्यास

03
अनुभूति

अंतर चेतना का जागरण

04
सेवा

समाज और मानवता का उत्थान